अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। उचाना खुर्द गांव में बड़ी चौपाल मोहल्ले में पीने का पानी नहीं पहुंचने पर महिलाओं ने एकत्रित होकर जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ खाली बाल्टियों के साथ प्रदर्शन किया। महिला बीरमति, सुदेश, भतेरी, रानी, बाला ने कहा कि पीने के पानी की सप्लाई नहीं होने से पानी की किल्लत है। पानी की समस्या के समाधान के लिए एसडीएम उचाना डॉ. किरण से मिलकर महिलाएं समाधान की मांग करेंगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ जाती है। गांव में जलघर होने के बाद भी पानी की समस्या बनी है। आस-पास के हैंडपंपों से पानी लेकर आना पड़ रहा है। विभाग को चाहिए कि वो नलों में नियमित रूप से पानी की सप्लाई दे ताकि लोगों को हो रही परेशानी दूर हो।
अगर पेयजल की समस्या है, तो उसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
-रामदीपक, जेई जन स्वास्थ्य विभाग।
उचाना खुर्द बड़ी चौपाल मोहल्ले में पानी की किल्लत
महिलाओं ने खाली बाल्टियों के साथ किया रोष प्रकट