अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
गांव हमीरगढ़ के तालाब में पानी पीने के दौरान पांच मवेशियों की मौत से नुकसान हुए किसान की सहायता के लिए जींद के शिव चौक निवासी प्रसिद्ध कवि जगबीर राठी ने सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। उसने किसान जयभगवान को आर्थिक सहायता के लिए पचास हजार रुपये का चेक भेजा है। गांव हमीरगढ़ निवासी जयभगवान के पांच मवेशी बिजली का करंट लगने से मर गए थे। जयभगवान इन पशुओं के सहारे ही अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। करंट से पशुओं की मौत हो जाने के बाद जय भगवान के परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। जगबीर राठी ने जयभगवान की 50 हजार रुपये से मदद करने का निर्णय लिया। रंगकर्मी डॉ. पवन आर्य ने जयभगवान के इस दर्द को सोशल मीडिया पर लोगों से सांझा किया, जिसके बाद जयभगवान की मदद के लिए हाथ आगे बढ़े। जगबीर राठी ने जयभगवान को चिट्ठी लिख कर कहा कि जयभगवान एक किसान है और उसका समाज में एक अहम स्थान है। मवेशी उसकी जरूरत थी। जब एक किसान या पशुपालक के मवेशी की मौत हो जाती है तो वह जिस दुख से गुजरता है, उसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। ऐसे में हम सबका फर्ज बनता है आम आदमी की मदद के लिए आम आदमी को ही आगे आना चाहिए।
किसान का मुफ्त में केस लड़ेेंगे बंसल
किसान के दर्द को देखते हुए रोहतक रोड निवासी एडवोकेट विनोद बंसल ने भी जयभगवान को मुआवजा दिलाने के लिए उनका केस मुफ्त में लड़ने की बात कही।
किसान की मदद को बढ़े हाथ, जगबीर राठी ने दिया 50 हजार का चेक
हमीरगढ़ के तालाब में करंट लगने से किसान के पांच मवेशियों की हुई थी मौत
सोशल मीडिया पर साझा किया किसान का दर्द तो मदद को आगे आए लोग