जींद। बनिया खेड़ा गांव के पंचायत घर में शिव युवा क्लब और मेट्रो ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप मे निर्वतमान सरपंच जसमेर रजाना और विशिष्ट अतिथि जिला परिषद के अधीक्षक महावीर शर्मा तथा सतीश दहिया ने शिरकत की। शिविर में 101 युवाओं ने रक्तदान किया।
रक्तदाताओं को मुख्यातिथि ने सड़क सुरक्षा के निए हेलमेट सम्मान स्वरूप भेंट किए। मंच संचालन सूरजभान बनिया खेड़ा और दलबीर रजाना ने किया। क्लब के प्रधान दीपक बनिया खेड़ा ने बताया कि ने कहा कि रक्तदान महादान है। स्वच्छ इंसान को तीन महीने में एक बार जरूर करना चाहिए। इस दौरान महावीर शर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज सेवा में काम करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि नशे से आपकी उम्र भी घटती है और समाज सेवा से आपकी उम्र बढ़ती है। इस मौके पर जयभगवान नंबरदार, रामबीर मिस्त्री, रविंद्र जुलानी, बिट्टू कंडेला, कपिल देव, नवीन सिंगरोहा, मनीष जामनी, विकास कुमार, दिनेश, सोनू, रवि प्रजापति, मुकेश जांगड़ा, सुरेश सरपंच, रामबीर, सुभाष, विकास कुमार, संजय, प्रवीण बैनीवाल मौजूद रहे।