गांव पोली में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय छात्र यश की मौत हो गई। चौथी कक्षा में पढ़ने वाला यश शनिवार को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाशा तो उसकी चप्पल तालाब के पास मिली थी। ग्रामीणों द्वारा काफी तलाशने के बाद तालाब से यश का शव मिला। यश के पिता की सात साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यश की मौत के बाद घर का इकलौता चिराग भी बुझ गया। परिजनों का कहना है कि यश को दौरा पड़ने की बीमारी थी। खेलते-खेलते कई बार गिरकर वह बेहोश हो जाता था। यश की मौत के बाद घर में एक 12 वर्षीय लड़की और उसकी मां बच है।