युवती से दुष्कर्म करने के एक मामले में अदालत ने युवक तो दोषी करार देते हुए 10 साल की कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को 10 माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। उचाना थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव की रहने वाली युवती ने महिला थाना पुलिस में 30 नवंबर 2017 को दी शिकायत में कहा था कि गांव मखंड निवासी कृष्ण ने उसको बंधक बना लिया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया था। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने कहा कि वह किसी प्रकार से कृष्ण के चंगुल से छुड़वाकर भागी और परिजनों को बात बताई। इसके बाद परिजन उसे महिला थाना लेकर आए। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।