फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के स्वागत में खड़े डाक्टर्स की जेब से दस हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत करने के लिए खड़े दो डॉक्टरों की नकदी और मोबाइल चोरी हो गए। नवजीवन अस्पताल के संचालक डॉ. सतीश कुमार की जेब से दस हजार व गंगा नर्सिंग अस्पताल के डॉ. नीरज सहगल का मोबाइल चोरी हो गया। दोनों डॉक्टरों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार देर रात मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए बतख चौक पर खड़े थे। जिस समय मुख्यमंत्री चौक पर पहुंचे तो वहां पर एकत्रित भारी भीड़ में उनकी जेब से किसी ने दस हजार व एक मोबाइल चुरा लिया। सीएम के जाने के बाद जब डॉ. सतीश कुमार ने अपनी जेब देखी तो दस हजार रुपये और डॉ. नीरज सहगल का मोबाइल गायब मिला। दोनों डॉक्टरों की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें