फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नई अनाजमंडी में दुकान के सामने फड़ पर रखे सरसों के 10 कट्टे चोरी

Thu, 30 May 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नई अनाजमंडी में दुकान के सामने फड़ पर रखे सरसों के दस बैग चोरी होने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में चौड़ी गली रोहतक रोड निवासी राजेश ने बताया कि वह शहर की नई अनाजमंडी में आढ़त की दुकान चलाते हैं। उन्होंने सीजन में सरसों की खरीद की थी। 27 मई की शाम को वह दुकान को ठीक करके घर चले गए थे। उस समय दुकान के सामने 17 बैग सरसों के रखे हुए थे। जब वह अगले दिन सुबह दुकान पर गए तो वहां से दस सरसों के बैग गायब मिले। उन्होंने आसपास के दुकानदारों से भी पता किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सरसों के बैग चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें