जींद। रामबक्श कॉलोनी में मकान से दस लाख रुपये चोरी हो गए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रामबक्श कॉलोनी निवासी कमला देवी ने कहा कि उसने अपना प्लॉट राजबीर को 11 लाख रुपये में बेचा था। उन्होंने राजबीर से एक लाख रुपये बयाने के तौर पर लिए और बाद में 27 मई को अपने प्लॉट की रजिस्ट्री करवा कर दस लाख रुपये नकदी लेकर घर में रख दी थी। 28 मई की सुबह करीब 11 बजे उसने देखा कि रुपये चोरी हैं। एएसआई अजीत सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद