फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाधान शिविर में 10 शिकायतें आईं, 4 निपटाईं

विज्ञापन
22जेएनडी23 : नगर परिषद में लगे समाधान ​शिविर में समस्याएं सुनते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। नगर परिषद में मंगलवार को सरकार के आदेश पर समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लगाए गए। पहले दिन नगर परिषद जींद में महज 10 शिकायतें आईं। जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक की अध्यक्षता में लगे शिविर में सफाई से संबंधित दो, प्राेपर्टी आईडी से संबंधित तीन, अतिक्रमण की एक, कन्वेंस डीड की एक और गलियों से संबंधित व विकास कार्यों को लेकर शिकायतें आईं।
विज्ञापन

जिन शिकायतों का तुरंत समाधान होना संभव था, समाधान किया गया। अतिक्रमण मामले में मौका देखने के बाद समाधान की बात कही गई। गुलजार मलिक ने चार शिकायतों काे संबंधित शाखा को भेजकर मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। कुछ शिकायतें ऐसी रही, जिनमें मौका निरीक्षण देखने और पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना पाया गया। इन शिकायतों के समाधान में कुछ दिन लगेंगे।
कृष्णा काॅलोनी निवासी एडवोकेट राजकुमार ने बताया कि काॅलोनी में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, उनकी सफाई करवाई जाएगी। बुढ़ाबाबा बस्ती निवासी राममेहर ने आंबेडकर भवन के निर्माण कार्य और काॅलोनी की गलियों काे लेकर शिकायत दी। महिला फूल देवी ने प्राेपर्टी आईडी में दर्ज गलत मोबाइल नंबर ठीक करने के लिए शिकायत दी। न्यू कृष्णा काॅलोनी निवासी सुनील ने प्राेपर्टी आईडी बनवाने में आ रही समस्या के बारे में बताया। जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक के साथ नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी ने सभी शिकायतें सुनीं। मौके पर उपस्थित नगर परिषद अभियंता अमित श्योकंद, एलओ सचिन कुमार, जेई प्रवीन को उनकी शाखा से संबंधित शिकायतों का जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बॉक्स
अतिक्रमण हटाने की मांग
ऑटो यूनियन प्रधान श्याम नगर निवासी राजेश शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने नहर पर जयंती देवी मंदिर के सामने ज्ञानतारा रोड पर अतिक्रमण किया हुआ है। चाय, सब्जी व अन्य तरह की दुकानें यहां लगाई जा रही हैं। यहां नशेड़ी बैठे रहते हैं। इससे चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इस रास्ते से काफी महिलाएं जयंती देवी मंदिर में पूजा-पाठ के लिए आती हैं। यहां अतिक्रमण हटवाया जाए और नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, कुछ ऑटो चालकों पर यात्रियों से रात के समय नाजायज रूप से ज्यादा पैसे वसूलने के आरोप लगाए।
बॉक्स
30 साल पहले खरीदी थी प्रोपर्टी, नहीं बनी कन्वेंस डीड
गोहाना रोड निवासी अजय गोयल ने शिकायत में कहा कि 30 साल पहले उसने नगर परिषद से प्रोपर्टी ली थी, उसकी कन्वेंस डीड अब तक नहीं हो पाई है। अजय गोयल ने कहा कि वह कई बार नगर परिषद के चक्कर काट चुका है, लेकिन आज तक उसकी कन्वेंस डीड नहीं बनी।
बॉक्स
नगर परिषद, नगर पालिका के अलावा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में समस्याओं के तुरंत समाधान भी किए जा रहे हैं।
-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी

22जेएनडी23 : नगर परिषद में लगे समाधान शिविर में समस्याएं सुनते अधिकारी। संवाद

22जेएनडी23 : नगर परिषद में लगे समाधान शिविर में समस्याएं सुनते अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें