फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद-गोहाना रेल लाइन का तोहफा इसी साल

Sun, 08 Sep 2013 11:13 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से चलकर रोहतक के रास्ते लुधियाना जाने वाली शताब्दी ट्रेन पूरे सप्ताह दौड़ेगी और हरियाणा के जींद में ठहराव भी होगा।
विज्ञापन


इसकी विधिवत शुरुआत रविवार को रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने की। रविवार सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर शताब्दी जींद जंक्शन पहुंची।

यहां सबसे पहले उतरने वाले सांसद दीपेंद्र हुड्डा थे। उनके साथ जींद का मीडिया भी दिल्ली से जींद पहुंचा था। मीडिया को शनिवार रात को दिल्ली ले जाएगा गया था।

जींद में कभी-कभार आने वाले सोनीपत के सांसद जितेंद्र मलिक भी शताब्दी से जींद पहुंचे। दोनों सांसदों का जींद के लोगों ने स्वागत किया। 


दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दिल्ली-लुधियाना शताब्दी पिछले डेढ़ वर्ष से चल रही है। जींद का दिल्ली और लुधियाना से सीधा जुड़ाव हो, इसके लिए शताब्दी के जींद ठहराव के लिए कोशिश जारी थी।
विज्ञापन


इसकी सांसद दीपेंद्र हुड्डा की ओर से लगातार पैरवी की जा रही थी, सांसद की मांग पर ही बीती 28 जुलाई को हांसी में आयोजित रेल रोड रैली के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री मल्लिकानुर्जन खड़गे ने इस ट्रेन के जींद में ठहराव की घोषणा की थी।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद दीपेंद्र ने कहा कि जींद का दिल्ली के साथ सीधा जुड़ाव हो, इस दिशा में जींद गोहाना सोनीपत रेलवे लाइन का काम इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

इस लाइन से जींद राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ेगा। यह केवल नई रेल लाइन ही नहीं है बल्कि विकास की धुरी साबित होगी।

दीपेंद्र ने कहा पिछले रेल बजट में रोहतक-जींद-जाखल रेल लाइन के विद्युतीकरण को मंजूरी मिली है। उन्होंने रेलवे के आला अधिकारियों से विद्युतीकरण के कार्य को शीघ्र पूरा कराने की बात भी की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्युतीकरण का काम पूरा होने पर जींद से दिल्ली के बीच ईएमयू ट्रेन भी चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रेल और सड़कों का जुड़ाव किसी भी क्षेत्र के विकास के फाउंडेशन साबित होते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें