फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चंद्रयान-3 की इसरो टीम में शामिल रहे साल्हावास के युद्धवीर

Sat, 26 Aug 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एचडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास के पूर्व छात्र युद्धवीर जाखड़ ने चन्द्रयान-3 की सफलता में अपना अहम् योगदान देकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

एचडी ग्रुप के डायरेक्टर रमेश गुलिया ने बताया कि छात्र युद्धवीर जाखड़ गांव साल्हावास के एक सामान्य किसान परिवार में जन्मा होनहार व प्रतिभाशाली विद्यार्थी रहा है। युद्ववीर ने 2011 में बारहवीं की परीक्षा पास की थी। वह 2018 में इसरो में वैज्ञानिक बने। युद्धवीर जाखड़ के पिता कृष्ण का अल्पायु में ही देहांत हो गया था। उस समय इनकी आयु मात्र 7 वर्ष थी। पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर के युद्धवीर की माता सुन्हेरी देवी ने हौसला दिखाया और बेटे को पढ़ाया। एच डी प्रबंधन समिति के उचित दिशा-निर्देशन में इस छात्र ने हार नहीं मानी और एन आईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग करके बीटेक की डिग्री प्राप्त की। गुलिया का दावा है कि युद्धवीर चन्द्रयान-3 की इसरो की टीम के सदस्य हैं। इस शानदार व ऐतिहासिक सफलता पर एचडी ग्रुप डायरेक्टर रमेश गुलिया, सचिव विशाल नेहरा एवं हेमन्त गुलिया और क्षेत्र के प्रबुद्ध शिक्षाविदों व गणमान्य व्यक्त्यिों ने साइंटिस्ट युद्धवीर जाखड़, उनकीे माता व उनके परिजनों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की मनोकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें