बादली। बादली के जलघर के पास बैठकर शराब पीकर चार युवक भिड़ गए। एक को खाली बोतल मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर दो नामजब सहित 5 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
झगड़े में घायल बादली निवासी धीरज ने बताया कि वह अपने ही गांव के मनदीप और भांडा सहित तीन अन्य के साथ गांव के जलघर पर बैठकर शराब पी रहा था। शराब के नशे में मनदीप और भांडा ने उसके साथ पुरानी रंजिश रखते हुए झगड़ा कर दिया। बाद में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शराब और बीयर की खाली बोतल से हमला कर घायल कर दिया। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। धीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घायल करने के बाद सभी मौके से भाग गया।धीरज की शिकायत 5 लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद