फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बुपनियां में युवक पर दागी गोली, घायल

Wed, 09 Oct 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बुपनियां गांव में देर शाम मोटरसाइकिल सवारों ने एक युवक को गोली मारने के बाद गांव में ही एक जनरल स्टोर के बाहर भी फायर किया। युवक घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुपनियां निवासी राहुल घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक आए। राहुल पर गोली दाग दी। गोली राहुल की कमर के नीचे लगी। गोली मारने के बाद हमलावर मोटरसाइकिल से भाग गए। बीच रास्ते में एक जनरल स्टोर के बाहर दहशत फैलाने की मंशा से गोली चलाई। गोली स्टोर के बाहर शीशे पर लगी है। राहुल को परिजनों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर बादली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। बादली थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि राहुल कुछ दिन पहले ही विदेश से आया था और गांव में कुछ युवकों के साथ दो दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर गोली से हमला करने की मंशा बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें