फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर के गांव भागलपुरी में युवक की बर्फ तोड़ने वाले सुए से हत्या, चार नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

Sat, 02 Nov 2024 10:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी (हरियाणा)

सार

संदीप नामक युवक अरूण को घर से बुलाकर ले गया और फिर गांव के मंदिर के पीछे कुछ युवकों ने मिलकर उस पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। अरूण के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं, और उसे गंभीर हालत में बेरी नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गांव भागलपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की हत्या बर्फ तोड़ने वाले सुए से की गई। मृतक युवक की पहचान गांव के ही अरूण (30) पुत्र जुम्मन के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अरूण अपनी गली में बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी उसकी मौसी के लड़के रिंकू के साथ उसका विवाद हुआ। विवाद के बाद रिंकू ने अरूण को धमकी दी और वहां से चला गया। शाम करीब सात बजे संदीप नामक युवक अरूण को घर से बुलाकर ले गया और फिर गांव के मंदिर के पीछे कुछ युवकों ने मिलकर उस पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। अरूण के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं, और उसे गंभीर हालत में बेरी नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेरी थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अरूण की हत्या की शिकायत पर पुलिस ने 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम पीजीआईएमएस रोहतक में करवाया जाएगा, और पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें