बेरी। दुजाना थाना के अंतर्गत गांव डीघल से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव डीघल निवासी नरेश कुमार ने बताया कि मेरा भाई सुनील कुमार 24-25 की रात को घर से बिना बताए चला गया। जोकि अभी तक वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने युवक की आसपास व रिश्तेदारियों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी युद्धवीर ने बताया कि गांव डीघल से युवक के लापता होने की शिकायत मिली है। शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।