बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव माजरा डी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के लापता होने का मामला सामने आया हैं। युवक के लापता होने की शिकायत परिजनों ने बेरी पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव माजरा डी निवासी संजय ने बताया कि उसके लड़के राहुल की 21 अप्रैल को शादी होनी थी और वह बिना बताए अपनी मर्जी से चला गया। उसकी आसपास व रिश्तेदारियों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बेरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई हैं। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि गांव माजरा डी से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के लापता होने की शिकायत मिली हैं। जांच शुरू कर दी गई हैं।