फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की माैत

Tue, 28 May 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास (झज्जर) ।कुलाना चौक से पाटौदा लोहारी सड़क पर नौ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। माछरौली चौकी के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को 18 मई की रात एक व्यक्ति कुलाना चौक-पाटौदा लोहारी मार्ग पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे होश नहीं आया। उसका पीजीआई रोहतक में उपचार चल रहा था, लेकिन उसकी माैत हो गई। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए शवगृह पीजीआई रोहतक में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। मृतक ने काले रंग की शर्ट व काले रंग की पैंट पहनी हुई है। मृतक की उम्र लगभग 35 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें