बहादुरगढ़। गांव बुपनिया के पास पार्किंग में खड़ी गाड़ी में रहस्यमयी परिस्थितियों में चालक की मौत हो गई। आंशका है कि उसकी मौत हृदयगति रुकने से हुई है। बादली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई अमल में लाई है। मृतक की पहचान रोहद गांव निवासी विनोद के रूप में हुई है। विनोद शादीशुदा था और 5 बच्चों का पिता था। विनोद की मौत हृदयगति रुकने से हुई या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह रही, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।