फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। बहराना-सांपला मार्ग पर घूमने गए युवक को पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डीघल अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक युवक की पहचान गांव बहराना निवासी पाले राम के रूप में हुई। पुलिस को दी शिकायत में गांव बहराना निवासी नरेश कुमार ने बताया कि मेरा भाई पाले राम शुक्रवार रात करीब 9 बजे सांपला मार्ग पर घूमने के लिए गया हुआ था तभी पीछे से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में पाले राम को गंभीर चोटें आई। पीजीआई में इलाज के दौरान शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी सज्जन कुमार ने बताया कि सांपला मार्ग पर घूमने गए युवक को बाइक ने टक्कर मारने की सूचना मिली थी। हादसे में पैदल घूमने गए युवक की मौत हो गई। पीजीआई एमएस रोहतक में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सज्जन कुमार, चौकी प्रभारी, डीघल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें