बहादुरगढ़। केएमपी पर आसौदा टोल के पास गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
टोल के पास सड़क किनारे एक गाड़ी खड़ी थी। एक व्यक्ति गाड़ी के नीचे जाकर लेट गया। इस बात से अंजान चालक ने गाड़ी स्टार्ट कर दी और नीचे मौजूद व्यक्ति चपेट में आ गया। इस हादसे में उसे गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के कपड़ों से पहचान संबंधित कुछ बरामद नहीं हुआ और न ही आसपास मौजूद लोग मृतक के बारे में कुछ बता सके। जांच अधिकारी रुपेश कुमार का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। संवाद