फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से गिरे खंभे की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार की बहराणिया बस्ती में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गिरे बिजली के खंभे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक घटना के तुरंत बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान अंकुर (28) के रूप में हुई है। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। वह एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपनी गली में खड़ा था। इस दौरान वहां तेज गति से एक टै्रक्टर गुजरा। ट्रैक्टर की ट्रॉली सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही खंभा टूटा और अंकुर के ऊपर गिर गया। इसके बाद भी ट्रैक्टर उस खंभे को घसीटता ले गया। जिससे अंकुर की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में अंकुर को गंभीर चोटें आई। उसके बड़े भाई ने तुरंत उसे संभाला और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बाद में उपचार दौरान अंकुर ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिसकर्मी व नगर पार्षद राजेश मकड़ोली भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। सहायक उप निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि परिजनों के बयान लिए गए। बयानों के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। ट्रैक्टर नंबर के आधार पर पुलिस ट्रैक्टर चालक तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें