फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार दो न्याय दो अभियान के तहत हर युवा तक पहुंचेगी युवा कांग्रेस : रामअवतार

Fri, 09 Feb 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
हरियाणा युवा कांग्रेस के पदा​धिकारी रोष प्रदर्शन करते हुए।स्त्तोत आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार शुक्रवार को हरियाणा युवा कांग्रेस ने झज्जर में रोजगार दो, न्याय दो’ अभियान की शुरुआत की। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रामअवतार गहलावत ने बताया कि रोजगार दो, न्याय दो अभियान के माध्यम से हरियाणा युवा कांग्रेस प्रत्येक युवा तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी जेजेपी सरकार की रोजगार विरोधी नीति और रिजल्ट में धांधली के विरोध में युवा कांग्रेस आवाज उठाने का काम करेगी। अग्निपथ योजना के विरोध में मशाल यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा आने वाले दिनों में हरियाणा युवा कांग्रेस ‘रोजगार दो, न्याय दो’ अभियान के माध्यम से सभी जिलों के हर युवा तक पहुंचेगी और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर कुलबीर डीघल, सचिन जून, जिला पार्षद अमित भोलू भदानी, संजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें