फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भापड़ोदा में एक कार्यालय में जन्मदिन मना रहे युवक पर हमला

Sun, 02 Jul 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव भापड़ोदा में स्थित एक कार्यालय में बैठकर जन्मदिन मना रहे एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। उस पर कुल्हाड़ी और डंडों से वार किए गए। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े के दौरान उसकी सोने की चेन भी गायब हो गई। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल की पहचान सचिन के रूप में हुई है। वह रोहद का निवासी है। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए वह भापड़ोदा में अपने दोस्त प्रवीण के आफिस में गया। वहां उसके कुछ और दोस्त भी मौजूद थे। सचिन का आरोप है कि रात करीब दस बजे जब जन्मदिन मना रहे थे तो इसी दौरान भापड़ोदा के दर्जनभर से अधिक युवक वहां आ गए। किसी के हाथ में कुल्हाड़ी तो किसी के हाथ में डंडे थे। आते ही उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया। साथियों के साथ मारपीट की। शोर मचाया तो वे सभी धमकी देकर भाग गए। हमले में मुझे काफी चोट आई। साथी मुझे बहादुरगढ़ के अस्पताल ले गए। जहां से पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। मारपीट के दौरान मेरी सोने की चेन भी गायब हो गई। उधर, मांडोठी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में 9 युवकों पर नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें