फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़: लेमिनेशन ड्रम फटने से झुलसे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-1 में लेमिनेशन ड्रम फटने से झुलसे एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। एमआईई चौकी पुलिस ने सोमवार की दोपहर शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल नियमानुसार कार्रवाई की है। मृतक की पहचान अंश कुमार निवासी जहांगीरपुरी, दिल्ली के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि जहांगीपुरी दिल्ली निवासी अंश कुमार अपने पिता के साथ आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-1 में एक फैक्टरी में काम करता था। गत 7 फरवरी को जब वह फैक्टरी में काम कर रहा था तो उसी दौरान लेमिनेशन ड्रम फट गया। इससे अंश कुमार बुरी तरह से झुलस गया था। साथी श्रमिकों की मदद से उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एमआईई चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अंश कुमार अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें