बहादुरगढ़। इलाके में एक युवक के साथ मारपीट की गई और फिर उसके साथ कुकर्म किया गया। जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित के ही गांव के रहने वाले तीन युवकों पर ये गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला आसौदा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित बीए का छात्र है। उसका कहना है कि 22 दिसंबर की रात को वह और उसका दोस्त बाजार में कुछ खाने-पीने गए थे। इसी दौरान मेरे साथी के पास एक शख्स का फोन आया। उसने हमें बुला लिया। वहां पर एक कमरे में उस शख्स समेत तीन लोग थे। वह शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद मेरा साथी वहां से चला गया। इसके बाद उन तीनों में विवाद हो गया। वह मुझसे भी झगड़ने लगे। विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। फिर एक कमरे में ले गए और उनमें से एक युवक बाहर चला गया। बाकी दोनों ने मिलकर मेरे साथ गलत काम किया। जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।