फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फेसबुक पर गाय की फोटो दिखाकर युवक से 28 हजार रुपये ठगे

Sun, 19 Jan 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। छुछकवास चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव खेड़ी हौशदारपुर में फेसबुक पर गाय की फोटो दिखाकर युवक से ठगी करने का मामला सामने आया है। युवक ने ठगी का शिकार होने के बाद पुलिस को सूचना दी। गांव खेड़ी हौशदारपुर निवासी भूपेंद्र ने बताया कि 26 दिसंबर को फेसबुक पर गांव ढाणी जयराम पुरा राजस्थान ने गाय दिखाई और उसने गाय की कीमत 28 हजार 500 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। बाद में पता चला की गाय बेचने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें