फोटो-85: सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का केक काटकर जन्मदिन मनाते युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता। विज्
- फोटो : पाठक
बहादुरगढ़। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन हरियाणा युवा कांग्रेस ने मनाया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटा, मिठाइयां बांटीं और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया और बहादुरगढ़ से प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को बुके भेंट कर और केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया, प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। संवाद