फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अनजान फोन कॉल, मैसेज का जवाब नहीं देना चाहिए

विज्ञापन
27jjrp09  डावंला  के राजकीय विद्यालय मे विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में  जागर
विज्ञापन
विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

फोटो-9
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। झज्जर पुलिस की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डावला में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूक किया। यातायात समन्वय झज्जर उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा किसी भी अनजान ऐप्लिकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। अगर कोई विद्यार्थी अपने आपको साइबर क्राइम का शिकार होना महसूस करता है तो तुरंत अपने माता-पिता को सूचित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान फोन कॉल, वीडियो कॉल या मैसेज का जवाब नहीं देना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर कोई भी एप्लिकेशन डाउनलोड करते समय उस एप्लिकेशन द्वारा मांगी गई गैर जरूरी एक्सेस को अलॉउ नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार से विद्यार्थी और आम नागरिक छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर काफी हद तक साइबर अपराधों से बच सकते हैं। एक अच्छा नागरिक बन कर अपराध रोकने में अपना सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें