फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कारागार में बंदियों सहित अधिकारियों को करवाया योग प्रशिक्षण

विज्ञापन
31jjrp06- जिला कारागार में योग करते बंदी और अ​धिकारी। स्रोत-प्रा​धिकरण
विज्ञापन
झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने बताया कि आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग, डीएलएसए तथा जिला कारागार के संयुक्त तत्वाधान में जिला कारागार झज्जर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस -2025 के आयोजन हेतु प्रशिक्षण शिविर लगाया गया इसमें सेवा सिंह जेल अधीक्षक मुख्य अतिथि रहे। आयुष योग सहायक गौतम व आशीष ने योग प्रशिक्षण दिया और योग, प्राणायाम से शरीर व मन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जंगशेर उप जेल अधीक्षक व कारागार के अन्य कर्मचारी व अधिकारियों ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते हुए कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। कारागार में उपस्थित बंदी इस प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा बने। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजकपूर ने बताया कि इस वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया जाएगा। उससे पूर्व प्रतिदिन अलग-अलग स्थान पर योग अभ्यास करवाया जाएगा, जिससे लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें