फोटो-59: बहादुरगढ़ के गांव छारा स्थित कॉलेज में योगाभ्यास करते स्वयंसेवक। स्रोत कॉलेज
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन का आयोजन प्राचार्या डॉ. सविता पुनिया के मार्गदर्शन में जागरूकता, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ किया गया। योगाचार्य जगदीश कुमार सहवाग ने विद्यार्थियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यानाभ्यास करवाया। मुख्य व्याख्यान सत्र में स्वामी नित्यानंद संस्थान से सुमित मलिक ने नशा मुक्त भारत योग और ध्यान की भूमिका विषय पर संबोधित किया। मौके पर डॉ. ललिता, मंजू मलिक, डॉ. मनोज कुमार और लोकेश मौजूद रहे। संवाद