झज्जर। जिले में 10वें अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी बड़े स्तर पर की जा रही है। बुधवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम की बस स्टैंड वर्कशॉप प्रांगण में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस अवसर पर मैराथन भी आयोजित की गई व उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाते हुए मैराथन को रवाना किया गया।
स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए रंगीन गुब्बारों के गुच्छ को डीसी ने आसमान में छोड़ा। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि हरियाणा योग आयोग,आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला व ब्लॉक स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल के तहत योगाभ्यास करवाया। रिहर्सल का शुभारंभ डीसी शक्ति सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। योग प्रशिक्षक बलदेव ने योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास करवाया। डीसी ने कहा कि सभी विभाग अपने से संबंधित प्रबंधन व व्यवस्था को दुरुस्त रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंद्रजीत रोहिल्ला, डीएसओ ललिता मलिक, डीईओ राजेश खन्ना, एसीपी शमशेर सिंह मौजूद रहे।म