फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज भी आंधी और बारिश का येलो अलर्ट

Thu, 01 Feb 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कई दिनों से पड़ रहा कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग की ओर से 31 जनवरी और 1 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना जताई गई थी। बुधवार दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई और शाम तक जारी रही। 3 एमएम बारिश हुई। दोपहर मं शीतलहर भी चली। वहीं मौसम विभाग ने एक फरवरी को भी क्षेत्र में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। वहीं प्रदूषण भी 1 फरवरी को कम होने का अनुमान है। बुधवार को प्रदूषण सुबह के समय कम रहा। जबकि दोपहर बाद बढ़ गया। एक्यूआई सुबह के समय 199 पीले रंग में पहुंचा था। जबकि शाम 4 बजे यह ऑरेंज कलर में 227 पर दर्ज किया गया।
बुधवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। आसमान काले बादलों से ढका हुआ रहा। दोपहर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब वीरवार को भी घने बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। शाम के समय आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आंधी के दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 2 फरवरी को मौसम शुष्क हो जाएगा। आंशिक बादल रहेंगे। 3 फरवरी की शाम एक बार फिर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। 4 और 5 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सर्दियों में लंबे समय बाद बारिश हो रही है। वीरवार को बारिश हो सकती है। साथ ही शीत लहर की स्थिति रह सकती है। सर्दियों की बारिश के लिए जनवरी और फरवरी मुख्य महीने हैं। पूरी जनवरी बीतने के बाद अंतिम दिन बूंदाबांदी हुई है। अगले दो दिनों में अच्छी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन




आज से मिलेगी प्रदूषण से राहत

वीरवार से प्रदूषण में राहत मिलने की संभावना है। बारिश और तेज हवाएं प्रदूषण की छुट्टी करेंगी। यह राहत करीब चार से पांच दिनों की हो सकती है। हालांकि बुधवार को सुबह 9 बजे जहां एक्यूआई पीले रंग में 199 पर दर्ज किया गया। वहीं शाम 4 बजे एक्यूआई 227 पर पहुंच गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें