फोटो-58: अपने माता-पिता के साथ बहादुरगढ़ के यशवंत राठी। स्रोत परिजन
बहादुरगढ़। शहर के जटवाड़ा पांच पाना निवासी यशवंत राठी ने पायलट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन इंडिगो एयरलाइंस की पायलट कैडेट स्कीम में बैच नंबर 205 में हुआ है। यशवंत का परिवार इन दिनों बैंक कॉलोनी में रहता है। उनके पिता बैंक कालोनी के प्रधान देवेंद्र राठी ने बताया कि 10 जून 1998 को जन्मे यशवंत राठी के बड़े भाई यशविंदर राठी भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात हैं। जहां उन्होंने करीब 250 घंटे की उड़ान प्रशिक्षण प्राप्त की।