फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बहादुरगढ़ का यश खत्री उड़ाएगा फाइटर जेट, परिजनों में खुशी का माहौल

Sun, 18 Dec 2022 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

यश खत्री ने कड़ी मेहनत के बल यह साबित कर दिया है मेहनत के आगे कोई चुनौती बड़ी नहीं होती। मूलरूप से कुलासी गांव के यश खत्री पुत्र कृष्ण खत्री बहादुरगढ़ की कॉलोनी महावीर पार्क में रहते हैं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ का यश खत्री उड़ाएगा फाइटर जेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव कुलासी के निवासी 22 वर्षीय यश खत्री अब वायु सेना में फाइटर जेट उड़ाएगा। उनका चयन वायु सेना में फाइटर जेट पायलट के रूप में हुआ है। यश की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और आसपास के एरिया में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


यश खत्री ने कड़ी मेहनत के बल यह साबित कर दिया है मेहनत के आगे कोई चुनौती बड़ी नहीं होती। मूलरूप से कुलासी गांव के यश खत्री पुत्र कृष्ण खत्री बहादुरगढ़ की कॉलोनी महावीर पार्क में रहते हैं। यश ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई बहादुरगढ़ के सेंच्युरी स्कूल से पूरी की है।

यश का सपना था कि वह वायु सेना में जाए, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा था। पिता कृष्ण खत्री ने बताया कि वह स्वयं भी वायु सेना से रिटायर्ड हो चुके हैं और यश के दादा रामकुमार भी सेना में रहे। यश ने हैदराबाद एएफए से पास आउट होकर इस उपलब्धि को हासिल किया है। यश तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें