फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओमेक्स सिटी राम मंदिर में यज्ञ एवं भंडारा 22 को

Wed, 17 Jan 2024 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। श्रीराम ओमेक्स सिटी सेवा मंडल की ओर से ओमेक्स सिटी स्थित श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेष सहयोगी भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व नगर पार्षद डाॅ. नीना सतपाल राठी ने सभी से बढ़चढ़ कर भाग लेने और घरों पर दीप जलाने का आह्वान किया है। 7 बजे कलश स्थापना होगी और 8 बजे मुख्य द्वार पर गणपति अनवारण, 10 बजे अयोध्या से लाइव कार्यक्रम, 12 बजकर 15 मिनट पर हवन एवं पूजन अर्चन, 1 बजकर 15 मिनट पर भगवान राम रथ यात्रा, 3 बजे बाद भंडारा, साढ़े 4 बजे सुंदरकांड पाठ एवं संकीर्तन, साढ़े 5 बजे 11 हजार दीपमाला व शाम 6 बजे आरती व प्रसाद का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन



श्रीसचखंड गुरुद्वारा में दिव्य भजन संध्या 20 को

बहादुरगढ़। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 20 जनवरी को निष्काम सेवा समिति द्वारा एक शाम राम लला के नाम दिव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है। राम भक्त आशीष घई ने बताया कि यह दिव्य भजन संध्या झज्जर रोड पर मुख्य डाकघर के नजदीक स्थित श्रीसचखंड गुरुद्वारा में होगी। इसमें भजन गायक मनोज शर्मा दिल्ली वाले अपनी मधुर वाणी से भगवान राम की महिमा का वर्णन श्रद्धालुओं के समक्ष करेंगे। निष्काम सेवा समिति द्वारा आयोजित इस भजन संध्या में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की बहादुरगढ़ इकाई मुख्य सहयोगी संस्था के रूप में सहयोग करेगी। भजन संध्या का शुभारंभ 20 जनवरी को सायं 7 बजे होगा। रात्रि 9 बजे से भंडारा प्रसाद शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें