01jjrp15 बादली सीएचसी में रखे हुए कंप्यूटर व एक्सरे मशीन।स्त्रोत स्वयं
बादली। सीएचसी में लगी एक्स-रे मशीन का रजिस्ट्रेशन न होने से एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। जब तक रजिस्ट्रेशन नहीं होगा तकनीशियन भी मशीन नहीं चला सकता। ऐसे में मरीजों को इस सुविधा का लाभ अभी तक मिलना शुरू नहीं हुआ है। ऑटोमेटिक एनर्जी रिसर्च बोर्ड (एईआरबी) की ओर से अनुमति मिलने के बाद ही एक्सरे सुविधा शुरू हो सकेगी
दो महीने पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी में एक्स-रे मशीन की सुविधा दी है। एक्स-रे मशीन आने से मरीजों को लगा था कि अब उन्हें एक्सरे के लिए झज्जर या बहादुरगढ़ नहीं जाना पड़ेगा लेकिन उनकी उम्मीद अभी तक अधूरी है। सीएचसी में मशीन पहुंचने के बाद दो फिटिंग कार्य पूरा करवाया जा चुका है। संबंधित विभाग को मशीन के रजिस्ट्रेशन को दस्तावेज अनुमति के लिए भेजा गया है। फिलहाल सीएचसी में एक कमरे का अलग से प्रबंध करवाया गया है। दिल्ली से टीम को बुलाकर फिटिंग कार्य करवाया गया जबकि कंप्यूटर सिस्टम भी चालू करा दिया है। तकनीशियन की नियुक्ति हो चुकी है लेकिन रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से मशीन नहीं चली और मरीजों को इस सुविधा का लाभ अभी तक मिलना शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र से कुुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस निकलता है जहां आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती है। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत उपचार और एक्सरे की सुविधा सीएचसी में मिलने से लाभ होगा। इसके अलावा श्रमिक भी सीएचसी के इलाज पर निर्भर रहते हैं।
वर्जन
बायो मेडिकल इंजीनियर (बीएमई) को स्टेटस के लिए लिखा गया है। एईआरबी से अनुमति मिलने की जानकारी मिलेगी। अनुमति मिलते ही सुविधा शुरू हो जाएगी। सीएचसी की ओर से सभी कार्य करवाए जा सके हैं। अनुमान है कि अगले सप्ताह तक सभी कार्य और रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
डाॅक्टर शशि,एसएमओ बादली ।
फोटो 71: रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रही एक्सरे मशीन।