फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल खेलों के लिए कुश्ती ट्रायल पर कुश्ती संघ ने आपत्ति जताई

Mon, 02 Oct 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अगले महीने गोवा में होने वाले नेशनल खेलों के लिए कुश्ती टीम के चयन के लिए ट्रायल पर विवाद बन गया है। नामित कमेटी की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल को हरियाणा कुश्ती संघ ने नकार दिया है। इस तरह की सूचना व जानकारी को भ्रामक ठहराया है।
विज्ञापन

संघ की ओर से महासचिव राकेश कोच ने बताया कि रोहतक में ट्रायल के संबंध में रणबीर सिंह व अन्य लोगों की तरफ से ट्रायल को लेकर जो सूचना दी गई है, वह अधिकारिक नहीं है। जिस कमेटी का हवाला देते हुए यह सूचना दी गई है, उसे पहले नकारा जा चुका है। ऐसे में संबंधित लोगों को ऐसी किसी भी तरह की अधिकृत सूचना जारी करने का कोई हक नहीं है। यह खिलाड़ियों को भ्रमित करने और उनके भविष्य से खिलवाड़ करने जैसा है। हरियाणा कुश्ती संघ की ओर से सभी खिलाड़ियों से अपील की गई कि वे इस तरह के ट्रायल से खुद को दूर रखें। इस ट्रायल के जरिये कोई भी चयन होता है तो उन्हें किसी किसी प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनने का मौका नहीं मिलेगा। कुश्ती संघ की ओर से 20 अक्तूबर के बाद खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल रखने की रूपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें