बहादुरगढ़। मांडौठी में दंगल और चेन्नई में हुए खेलों इंडिया यूथ गेम्स में हिंद केसरी सोनू अखाड़े के पहलवान छाए रहे। शानदार प्रदर्शन करते हुए अखाड़े के 15 पहलवानों ने पदक जीते। विजेता पहलवानों का अखाड़े में पहुंचने पर कुश्ती प्रेमियों द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया।
अखाड़े के पहलवान रजत ने मांडोठी में हुए दंगल में ईरानी पहलवान को हराकर दादा बूढ़ा केसरी का खिताब अपने नाम किया। जयपुर में भी अखाड़े के पहलवानों ने धमाल मचाया। इन शहरों में हुई प्रतियोगिताओं के ग्रीको रोमन वर्ग 60 केजी में सुमित दलाल ने स्वर्ण, दीपक ने 67 केजी में स्वर्ण, उमेश ने 63 केजी में रजत, 130 केजी में साहिल दलाल ने रजत तथा 87 केजी में कपिल ने रजत पीदक जीता। जबकि 130 केजी ग्रीको में अनुराग ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसी तरह 86 केजी फ्री स्टाइल में राहुल ने रजत तो बिट्टू ने कांस्य पदक हासिल किया। चेन्नई में हुए खेलों इंडिया यूथ गेम्स के 80 केजी फ्री स्टाइल में नीरज ने रजत पदक जीता। इसी तरह 60 केजी में तुषार, 55 केजी में योगेश, 71 केजी में विकास, 55 केजी में प्रवीण व 51 केजी में आकाश ने कांस्य पदक हासिल किए। इन सभी पदक विजेताओं का जोरदार अभिनंदन किया गया। अर्जुन अवॉर्डी धर्मेंद्र पहलवान ने कहा कि हरियाणा के पहलवान लगातार जीत दर्ज कर प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। हिंद केसरी सोनू पहलवान, कुश्ती कोच सुधीर दलाल, सेठी पहलवान, मुकेश कोच, रिंकू, अनुराग, सरूप पहलवान, संजय रोहद, कृष्ण, प्रभु, पातर सिंह, जितेंद्र, सत्येद्र, संजय, बिल्लू, राजू प्रधान, पवन जाखोदा, रामकिशन, जीता मांडोठी ने भी पहलवानों को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।