फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया विश्व मलेरिया दिवस

Thu, 25 Apr 2024 09:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव छारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वीरवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस दौरान सरकारी स्कूलों तथा गांव में ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के लिए सभाएं की गई। स्कूल के बच्चों द्वारा गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। गांव के लोगों को मलेरिया से बचाव कैसे करें आदि बताया गया। डॉ. सुखदेव ने बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। उन्होंने कहा कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और घरों के अंदर पानी के बर्तन, पानी की टंकियां को ढककर रखें। इस मौके पर राजीव कुमार, संदीप, ललिता, मोनिका, प्रियंका व जसवंती समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें