-फोटो 59 : पौधा रोपण करती छात्राएं व मौजूद कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा व स्वयंसेविकाओं द्वारा पौधे रोपित किए गए। प्राचार्य डॉ आशा शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल दिवस मनाना ना होकर बल्कि अपने देश, मातृभूमि और मिट्टी की कद्र समझना और इसके प्रति अपनी रूचि दिखाने में होनी चाहिए। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य सभी लोगों को वनों और पेड़ों का महत्व समझाना है।