फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंगनवाड़ी में मनाया विश्व स्तनपान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। गांव की आंगनबाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर्स की ओर से गर्भवती महिलाओं व ग्राम की अन्य महिलाओं को प्रोत्साहित कर मां के दूध के महत्व की जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी वर्कर्स भतेरी ने महिलाओं को बताया कि नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध अमृत समान है। मां का दूध शिशुओं को कुपोषण व अतिसार जैसी बीमारियों से बचाता है। स्तनपान को बढ़ावा देकर शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। शिशुओं को जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध पिलाना चाहिए। स्तनपान को लेकर स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग नियमित रूप से जागरूकता की पाठशालाओं का आयोजन कर रहा है। केंद्र में नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान विषय पर महिलाओं को जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें