फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व ब्रेल दिवस : स्लोगन से किया लोगों को नेत्रदान के लिए जागरूक

Fri, 05 Jan 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
ब्रेल दिवस पर स्लोगनों से लोगों को जागरूक करती छात्राएं।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की एनएसएस तथा वाईआरसी स्वयंसेविकाओं ने विश्व ब्रेल दिवस पर स्लोगन के माध्यम से लोगों को ब्रेल पद्धति के लिए जागरूक किया। इसमें बताया गया कि ब्रेल पद्धति एक लिपि है, इसको विश्व में नेत्रहीनों द्वारा पढ़ने और लिखने में छूकर प्रयोग में लाया जाता है। इसके साथ-साथ उन्होंने आंखों के महत्व के बारे में समझाते हुए बताया कि हमें नेत्रदान करना चाहिए, क्योंकि मरने के बाद भी कोई हमारी आंखों से देख सकता है और अपना जीवन यापन आसानी से कर सकता है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि दृष्टि बाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि विकसित करने वाले लुई ब्रेल की जयंती पर विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस दृष्टिबाधित लोगों के लिए मानव अधिकार हासिल करने की संचार के साधन के रूप में ब्रेल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस लिपि के आविष्कार से विश्व भर में दृष्टि बाधित लोगों की जिंदगी बहुत हद तक आसान हो गई है। यह लिपि दुनिया के लगभग सभी देशों में उपयोग में लाई जाती है। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा लोगों को ब्रेल लिपि के विषय में जागरूक करते हुए बताया गया कि हमें दृष्टिबाधित लोगों को ब्रेल लिपि का ज्ञान करवाना चाहिए। इससे वे इसका भविष्य में लाभ उठा सके। इस मौके पर महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं अस्तुति, बबीता, मानसु, रीमा कुमारी, अंजली व निधि ने स्लोगन बनाए। कार्यक्रम का आयोजन वाईआरसी व एनएसएस इकाई द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें