17jjrp11- झज्जर। बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत- प्राधिकरण
झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जिला एडीआर सेंटर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सीजेएम विशाल ने की। इसमें जिले के सभी थानों के प्रभारी शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ उप विधिक सेवा बचाव अधिवक्ता गौतम लूनीवाल मुख्य प्रवक्ता रहे। उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारीगण को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर की तरफ से मानसिक रूप से अस्वच्छ एवं पूर्णरूप से भौतिक विकास अवरुद्ध ग्रस्त व्यक्तियों के लिए गठित कमेटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी थाना प्रभारियों को यह बताया गया कि अगर उनके सामने कोई भी इस प्रकार का कोई भी व्यक्ति आता है तो वह तुरंत प्रभाव से उपरोक्त कमेटी के सदस्यों को सूचित करे ताकि उचित परामर्श एवं सहायता प्रदान की जा सके। सीजेएम विशाल ने नालसा की तरफ से जारी किए गए टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर कमेटी सदस्य पैरा लीगल वॉलेंटियर कर्मजीत छिल्लर मौजूद रहे।