-फोटो 54 : समर्थकों के साथ कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होती चेयरपर्सन सरोज राठी व अन्य। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए। यह जत्था गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस और अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों में शामिल हुआ। चेयरपर्सन सरोज राठी ने हरी झंडी दिखाकर समर्थकों को रवाना किया। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता कर्मवीर राठी, मनोनीत पार्षद राजबाला, पार्षद राजेश तंवर, हरिमोहन धाकरे, भरत सिंह छिल्लर, पवन खत्री, मनमोहित गुप्ता शामिल रहे।