17jjrp19- झज्जर। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर सड़क बनाने के बाद लगाए बैरिगेट्स व ड्यूटी पर तैनात याता
झज्जर। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर फ्लाईओवर के पास टूटी सड़क व गड्ढों को भरने का काम किया गया। इसके बाद फ्लाईओवर के पास यातायात पुलिस के कर्मचारियों ने बैरिगेड्स लगाकार ड्यूटी की। साथ ही फ्लाईओवर के पास कुछ दूरी तक वाहनों के मार्ग को भी बदल दिया ताकि सड़क को सुखाया जा सके। यातायात प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि पिछले कई दिनों से सड़क टूटी हुई थी, जिसके चलते हादसा होने का डर बना रहता था। सोमवार को यहां पर सड़क व गड्ढों को भरने का काम किया गया है।