झज्जर। अचिविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन बाय इंस्पायरिंग वूमेन थ्रो एक्शन लीग के तहत आठ मार्च को महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं गांव तलाव स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में होंगी। यह देशभर के 250 जिलों में आयोजित की जा रही अस्मिता लीग टूर्नामेंट शृंखला का हिस्सा है। माय भारत के जिला युवा अधिकारी ब्रिजेश कौशिक ने बताया कि 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतिभागिता करने के लिए एनएसआरएस पोर्टल (https://nsrs.kheloindia.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। कार्यक्रम में स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण क्षेत्रों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विभिन्न सामुदायिक संगठनों से जुड़ी लड़कियों और महिलाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।