झज्जर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अस्मिता लीग के तहत महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 8 मार्च को होगी। जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने बताया कि सुबह 8 बजे से गांव तलाव स्थित खेल परिसर में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों को माई भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। यह आयोजन माय भारत, भारतीय खेल प्राधिकरण और जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।