फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव बहु में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Thu, 27 Nov 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
26jjrp33- बहु गांव में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
साल्हावास। गांव बहु में कलश यात्रा परमार्थी मंदिर से शुरू होकर परमार्थी मंदिर पर ही खत्म हुई, जिसमें 70 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। यह कार्यक्रम आचार्य रवि शास्त्री के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत मिथलेश दास रहे। कलश यात्रा के दौरान सुहागन महिलाएं डीजे पर थिरकतीं नजर आई। मंदिर में 26 नवंबर से दो दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय 11:15 से सायंकाल 3 बजे तक रहेगा। कथा वाचक आचार्य रवि शास्त्री व नरेश शास्त्री रहेंगे। दो दिसंबर को हवन व प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें