फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चौपाल में महिलाओं ने छोटूराम को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 117 में दीनबंधु सर छोटू राम जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बादली की आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सर छोटूराम को नमन कर पुष्प अर्पित किए। आशा वर्कर बीरमति ने छोटूराम के जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि किसानों को दीनबंधु छोटूराम से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका नेहा रानी ने बताया कि दीनबंधु छोटूराम ने किसानों और मजदूरों के लिए काम किया। किसान और कमेरा वर्ग कभी भी उन्हें भूला नहीं सकता है। कार्यक्रम में मीना, रामकरण, एएनएम बुली, आशा वर्कर बीरमति, ऊषा, अनीता, अनिल, रीटा, सुदेश, आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भतेरी, राजबाला, चांदकौर, बंटी, बबीता, गीता, कांता और रेखा ने भी सहयोग किया और छोटूराम के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें