फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी सजाकर, कलाकारों ने वॉल पेंटिंग बनाकर दिया मतदान का संदेश

Sat, 18 May 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि स्वीप अभियान के तहत जिले में जोर-शोर से जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मातनहेल ब्लॉक के तहत छुछकवास गांव में आंगनवाड़ी वर्करों ने हाथों में मेहंदी रचाते हुए मतदान करने का संदेश दिया। वहीं, लघु सचिवालय में कलाकारों ने मतदान करने का संदेश देते ही वॉल पेंटिंग करते हुए अपने हुनर के जरिये मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की। एडीसी ने बताया कि जिले के स्कूलों में मतदान करने का संदेश देते हुए वॉल पेंटिंग करवाई जा रही है। शुक्रवार को मातनहेल ब्लॉक के गांवों में कई गतिविधियां आयोजित हुई। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दीवारों पर मतदान का संदेश देती सुंदर वॉल पेंटिंग कलाकारों द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें